- Hindi News
- इललीगल कंस्ट्रक्शन हटाने के लिए बना इंफोर्समेंट िवंग
इललीगल कंस्ट्रक्शन हटाने के लिए बना इंफोर्समेंट िवंग
शहरकी सड़कों पर कब्जा करने और घर दुकान पर अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम अपना अलग से इंफोर्समेंट विंग बनाने जा रहा है।
इस विंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि काम करने वाली पूरी टीम एक ड्रेस में होगी और कार्रवाई की वीडियोग्राफी की जाएगी। कोई व्यक्ति कार्रवाई में खलल डाले इसके लिए पुलिस बल साथ रहेगा। इंफोर्समेंट विंग पूरी तरह अपने अफसरों के प्रति जवाबदेह होगा। विंग के गठन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर सतवंत सिंह, नीरू कत्याल ऋषी पाल हैं। अगले सप्ताह इसकी रिपोर्ट तैयार कर निगम को दे दी जाएगी।
क्योंपड़ी जरूरत : सिटीकी सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग या फिर विज्ञापन बोर्ड हटाने की जिम्मेदारी तहबाजारी के जिम्मे है। वह किसी भी ब्रांच की शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर तुरँत कार्रवाई करेगा और वही इंफोर्समेंट विंग में तैनात कर्मचारी अपने स्तर पर अतिक्रमण की पहचान कर कार्रवाई कर सकेंगे।