- Hindi News
- टैगोर नगर मंडल के जनरल सेक्रेटरी बने बलविंदर सैनी
टैगोर नगर मंडल के जनरल सेक्रेटरी बने बलविंदर सैनी
लुधियाना|भारतीय जनतापार्टी टैगोर नगर मंडल की बैठक मंडल प्रधान संजय गोसाईं की अगुवाई में हुई। इसमें पंजाब प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. राजिंदर भंडारी, जिला प्रधान प्रवीण बांसल और जनरल सेक्रेटरी सुनील मौदगिल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान प्रवीण बांसल ने पार्टी का विस्तार करते हुए बलविंदर सैनी को टैगोर नगर मंडल का जरनल सेक्रेटरी नियुक्त करते हुए वर्करों को बढ़चढ़ कर सदस्यता अभियान से जुड़ने को कहा। इस मौके पर प्रो. भंडारी ने कहा सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान से जुड़ अधिक से अधिक मेंबर बनाएं। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, सतीश सोनी, मनोज गर्ग, चंदन गुप्ता, प्रिंस भंडारी, रामजी, वाईपी शर्मा और सुखपाल सिंह हाजिर थे।