पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूईआई ग्लोबल कॉलेज में फूड फेस्टिवल करवाया

यूईआई ग्लोबल कॉलेज में फूड फेस्टिवल करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|फिरोज गांधीमार्केट स्थित यूईआई ग्लोबल कॉलेज में तीसरे फूड फेस्टिवल ‘पूरी फेस्ट’ का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में स्टूडेंट्स ने देश के मशहूर खाने पूरी से बने विभिन्न व्यंजन पेश किए। लुधियाना शहरी जोन वन के प्रधान मदन लाल बग्गा, शिरोमणि अकाली दल के गुरदीप गोशा, नवीन भाटिया, रजनीश अरोड़ा ने चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत की।

यूईआई ग्लोबल कॉलेज के डायरेक्टर नवनीत चितकारा ने सभी मेहमानों का वेलकम किया। शेफ विवेक मिश्रा ने कहा कि फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेने से बच्चों में आत्मविश्वास आएगा। स्टूडेंट्स ने पालक पूरी, बीट रूट पूरी, पिट्ठी पूरी, प्लेन पूरी, आलू पूरी, मक्की के आटे की पूरी, भटूरा, आलू भाजी, छोले मसाला, ग्रीन सलाद, लच्छा प्याज, मिंट सॉस और बुरानी रायता आदि डिशेज पेश कीं।