पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय मंत्री ने फियो का वेबपोर्टल किया लॉन्च

केंद्रीय मंत्री ने फियो का वेबपोर्टल किया लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेडरेशनऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (फियो) ने वेबपोर्टल indiantradeportal.in शुरू किया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन ने किया।

उन्होंने कहा कि निर्यात सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने वाला अहम सेक्टर है। इंडियन ट्रेड पोर्टल निर्यातकों के लिए उपयोगी प्लेटफॉर्म सिद्ध होगा। इससे विदेशों में बिजनेस करने में आसानी होगी। उन्होंने निर्यातकों को पोर्टल का इस्तेमाल करने और इसे उपयोगी बनाने संबंधी सुझावों की मांग भी की। फियो के नाॅर्दन रीजन के चेयरमैन एससी रल्हन ने पोर्टल से ज्यादा से ज्यादा निर्यातकों को जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि भारतीय निर्यातक एवं उनसे जुड़े विदेशी आयातक प्लेटफार्म का फायदा उठा सकते हैं। जिन देशों से कारोबार कर रहे हैं, वहां के ड्यूटी फ्री उत्पादों की जानकारी हासिल कर लाभ उठा सकते हैं। फियो के वेबपोर्टल की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और ओहदेदार एससी रल्हन और अन्य मौजूद रहे।