- Hindi News
- सदस्यता अभियान को िमल रहा हर वर्ग का समर्थन : बांसल
सदस्यता अभियान को िमल रहा हर वर्ग का समर्थन : बांसल
लुधियाना|भाजपा केसदस्यता अभियान को शहर में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। ये बात भाजपा के जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर आयोजित मीटिंग दौरान कही। उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्य को तय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। बांसल ने कहा सभी मोर्चे एवं सैल इस अभियान में जुटे हैं। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से अपील करते कहा कि वे शहर के सभी व्यापारी संगठनों दुकानदारों के सहयोग से18 से 20 दिसंबर के बीच कैंपों का आयोजन करें, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। बैठक में राजेश गुप्ता, राकेश घई, दविंदर गुप्ता विवेक टंडन, विजय कटियार, रूप लाल, डूंगर सिंह राजपुरोहित, कपिल देव, चुघ, अश्वनी जिंदल, दयानंद मेहता, कुलभूषण कालड़ा, मनोज गुप्ता, सूरज गुप्ता, पंकज चावला, देव राज छाबड़ा, यश आहूजा और विमल हरजाई हाजिर थे।