पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहने खरीदने आई एनआरआई महिला का पर्स उड़ाया

गहने खरीदने आई एनआरआई महिला का पर्स उड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|थाना डिवीजननंबर तीन के पास ख्वाजा कोठी चौक पर मुलतानी ज्यूलर्ज से गहने खरीदने गई एनआरआई महिला को तीन अन्य महिलाओं ने झांसा देकर नकदी से भरा पर्स उड़ा लिया। दो महिलाओं ने एनआरआई महिला उसकी सहेली को बातों में उलझाया और तीसरी पर्स लेकर उड़ गई। जब महिला बिना कुछ खरीदे वापस चली गई तो एनआरआई महिला को शक हुआ। उसने सामान चेक किया तो चोरी का खुलासा हुआ। ऑस्ट्रेलिया से आई पिंकी ने बताया कि वह सहेली अनु के साथ मुलतानी ज्यूलर्ज के यहां से गहने लेने गई थी।