- Hindi News
- जालंधर बाइपास फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा भी चालू
जालंधर बाइपास फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा भी चालू
पानीपत-जालंधर सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत आते जालंधर बाइपास फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा भी चालू कर दिया गया। अब जालंधर से सर्विस लेन के जरिए आने वाले वाहनों को शहर में एंट्री करने की बजाय ग्रीन लैंड स्कूल के पास से उक्त फ्लाईओवर पर एंट्री कर सकेगा। यहां से चढ़ने वाला ट्रैफिक जांलधर बाईपास क्रॉस कर नई सब्जी मंडी के नजदीक उतरेगा। करीब डेढ़ महीने पहले समराला चौक से आने वाले ट्रैफिक को जालंधर बाइपास के नजदीक चढ़ने के लिए फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से को चालू किया गया था। लक्कड़पुल आरओबी पर गाडर डालने की तैयारी : लक्कड़पुल रेल ओवर ब्रिज का दूसरा हिस्सा जिसकी कंस्ट्रक्शन चल रही है, पर गाडर डालने की तैयारी कर ली गई है। रेलवे ने उक्त ब्रिज को तैयार करने के लिए लोहे के गाडर डालने को 13 दिसंबर का ब्लॉक टाइम को मंजूरी दे दी है। आरओबी के इस हिस्से को फरवरी के अंत में चालू किया जाना है। इस हिस्से के चालू होने से सिविल लाइन से आने वाला ट्रैफिक भदौड़ हाउस के पास उतर पाएगा। फिलहाल उक्त आरओबी के चालू किए गए हिस्से से ही दोनों साइड का ट्रैफिक चलाया जा रहा है।