- Hindi News
- सीट बेल्ट लगाने से बचीं, अब पेंटिंग्स बनवा कर रहीं अवेयर
सीट बेल्ट लगाने से बचीं, अब पेंटिंग्स बनवा कर रहीं अवेयर
दो स्टूडेंट्स को मिल चुका है मैड से नेशनल अवॉर्ड
कई स्तर पर दीप्ति चला रहीं जागरुकता मुहिम
वाकईइसे ही ग्राउंड-वर्क कहते हैं, शहर के सिविल लाइंस इलाके के ग्रीन पार्क में दीप्ति कौड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स चलाने वाली दीप्ति कौड़ा की अनोखी मुहिम को देखकर हर किसी के मुंह से यही डायलॉग निकलता है। वह अपने इंस्टीट्यूट के करीब 400 स्टूडेंट्स से ट्रैफिक जागरुकता मुहिम से जुड़ी पेंटिंग्स बनवा चुकी हैं। दरअसल दीप्ति को यह धुन ऐसे ही नहीं लगी, खुद उनका एक खौफनाक सड़क हादसे से वास्ता पड़ा था। करीब तीन साल पहले दीप्ति अपनी बेटी को एग्जाम दिलाने के लिए परिवार सहित कार से दिल्ली जा रही थीं। उनकी तेज रफ्तार कार पंचकूला के पास अंधेरा होने की वजह से रोड डिवाइडर के बीच लगे खंभे से जा टकराई। कार में बैठे सभी लोगों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, लिहाजा सबको मामूली चोटें ही आई। इस हादसे के बाद दीप्ति ने अपने इंस्टीट्यूट में आने वाले सभी स्टूडेंट्स से ट्रैफिक से संबंधित पेंटिंग्स बनवानी शुरू कर दीं।
अब तक जिन 400 के करीब स्टूडेंट्स ने 550 पेंटिंग्स बनाई, वे खुद तो ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक हुए ही, साथ ही अपने परिवार वालों को भी मोटिवेट कर चुके हैं। दीप्ति के मुताबिक इस मुहिम का असर ही है कि उनके जो स्टूडेंट्स नाबालिग हैं, वे बाइक्स की बजाए सिर्फ साइकिल से ही चलते हैं।
दीप्ति कौड़ा के इंस्टीच्यूट मं ट्रैफिक से संबंधित ड्राइंग बनाती स्टूडेंट्स।
फोटो:इकबाल हैप्पी।
दीप्ति अपने इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से महीने में सात दिन स्पेशल क्लासेज लगाती हैं। उस दौरान वह खुद भी पेंटिंग्स बनाने के अलावा स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए समझाती हैं। दीप्ति को दिल्ली में सन 2013 में लगी आर्ट एग्जीबिशन में अवॉर्ड मिला था। जबकि उनकी स्टूडेंट 10वीं क्लास की बानी थापर 9वीं क्लास की राधिका भी अवार्डी हैं। दीप्ति की मुहिम सिर्फ उनके इंस्टीट्यूट तक ही सीमित नहीं है। वह स्कूलों में जाकर भी अवेयरनेस कैंप लगाती हैं। उन्होंने केवीएम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, पुलिस डीएवी स्कूल, कैलाश नगर के अरीना मल्टी मीडिया स्कूल में कैंप लगाए। कई स्कूलों के साथ कैंप लगाने की बात चल रही है। दीप्ति को इस मुहिम में अपने परिवार वालों से पूरा नैत