- Hindi News
- बठिंडा लुधियाना के 5100 वकील बोले हर क्लाइंट को करेंगे अवेयर
बठिंडा-लुधियाना के 5100 वकील बोले-हर क्लाइंट को करेंगे अवेयर
जिलाबार एसोसिएशन बठिंडा भी भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ गया। बार के प्रधान नवदीप जीदा और सचिव कंवलजीत कुटी ने कहा, एसोसिएशन में 1600 से ज्यादा मेंबर हैं। सभी मेंबर्स ने वादा किया है कि वे और उनके परिवार तो ट्रैफिक रूल्ज फॉलो करेंगे ही। साथ ही क्लाइंट्स को भी अवेयर करेंगे।
8घंटे ड्राइविंग के बाद रेस्ट करें : बरनालामें डीएसपी पलविंदर चीमां ने कहा, ड्राइवर्स को 8 घंटे ड्राइविंग करने के बाद दो घंटे आराम करना चाहिए। उन्होंने यह बात 500 ट्रक ड्राइवरों को कही। उन्होंने ट्रैफिक नियमों पर भी रोशनी डाली। मोगा में डीन माडल स्कूल के करीब 2500 बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर पापा को दिए और उनसे प्रॉमिस लिया कि वे कभी रूल्ज नहीं तोड़ेंगे।
लुधियाना | महाअभियानसे धार्मिक संस्थाएं भी जुड़ने लगी हैं। शुरुआत हंबड़ां रोड स्थित श्रीरामशरणम् से हुई। नरेश सोनी जी को दैनिक भास्कर लुधियाना के एडिटोरियल एडवाइजर बीके गुप्ता ने जब सड़क हादसों में होने वाली मौतों के बारे बताया तो उन्होंने समूह संगत को ट्रैफिक रुल्स की पालना करने की अपील की। कहा, उन्हें उस समय हैरानी हुई जब उनको पता चला कि 40 हजार मौतें सिर्फ हादसों के कारण हुई है। इनमें से पंजाब में रोजाना 15 मौतें सड़क हादसों के कारण हो रही हैं। नरेश सोनी ने संगत से कहा कि वे खुद भी अपने लाडलों को भी रुल्ज का पालन करने के लिए समझाएं।
समाना |बाबा बंदासिंह बहादुर स्कूल के स्टूडेंट्स ने रूल्स फॉलो करने और आस पड़ोस को अवेयर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हादसे तभी कम हो सकते हैं जब हम खुद अवेयर होंगे।
जिला भाजपा प्रधान शिव सूद अन्य लीडर्स ने शिमला पहाड़ी चौक पर करीब एक घंटे तक लोगों को रूल्स बताए। लोगों से कहा कि वे हमेशा ध्यान रखें कि कोई घर पर उनका इंतजार कर रहा है।
महाअभियान से धार्मिक संस्था श्रीरामशरणम् भी जुड़ी
लुधियाना. डिस्ट्रिकबार एसोसिएशन से जुड़े 3500 मेंबर्स भी महाअभियान से जुड़ गए। वीरवार को बुलाई मीटिंग में प्रेसिडेंट एडवोकेट विजय बी. वर्मा ने कहा कि एडवोकेट्स कानून के जानकार हैं, लिहाजा हम लोगों को बेहतर तरीके से ट्रैफिक रूल्स के बारे में बता सकते हैं। उनके सवालों के जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन ट्रैफिक रूल्स के बारे में लोगों को गाइड करेगी।
अमृतसर. गीतकारऔर सिंगर मलकीत सिंह ने कहा, अगर पंजाब सरकार उन्