पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियलिस्ट्स को उद् घाटन शुभारंभ और लंच से मनाएंगे

इंडस्ट्रियलिस्ट्स को उद् घाटन शुभारंभ और लंच से मनाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्धमान ग्रुप की रोलिंग मिल्स का उद्घाटन, गलाडा ग्राउंड में एक्सपो का शुभारंभ आज

महाबीरजायसवाल|लुधियाना mahabir.prasad@dbcorp.in

सरकार की नजरअंदाजी से नाराज चल रहे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को उद्घाटन, शुभारंभ और लंच डिप्लोमेसी के जरिए मनाएंगे। डिप्टी सीएम चंडीगढ़ रोड पर जहां वर्धमान ग्रुप की नई रोलिंग मिल का उद्घाटन कर कॉरपोरेट घराने के साथ गुफ्तगू करेंगे, वहीं गलाडा ग्राउंड पर लगने वाली इंजीनियरिंग एक्सपो के शुभारंभ के बाद मैन्युफैक्चरर्स से मुखातिब होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मॉडल टाउन में इंडस्ट्रियलिस्ट्स न्यू स्वैन ग्रुप के मालिक उपकार सिंह के घर लंच के दौरान इंडस्ट्रियलिस्ट्स से सीधे रूबरू होंगे। सीआईसीयू द्वारा 24 नवंबर को कराए पंजाब-अफ्रीका ट्रेड कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम समय देकर भी नहीं आए थे। इससे इंडस्ट्रियलिस्ट्स नाराज थे। इसकी शिकायत भी डिप्टी सीएम के पास पहुंची। इसी के चलते डिप्टी सीएम ने अब सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा के घर लंच का प्रोग्राम तय किया है। आहूजा के घर में सीआईसीयू, यूसीपीएमए, लेट्स निटवियर क्लब से जुड़े इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ डिप्टी सीएम सीधे मुखातिब होंगे।

यहांहै प्रोग्राम : दोपहर12 बजे : फोकल प्वाइंट में वर्धमान ग्रुप की रोलिंग मिल्स का उदघाटन

दोपहर1 बजे :माडल टाउन में उपकार सिंह आहूजा के घर लंच दोपहर2 बजे :चंडीगढ़ रोड पर गलाडा ग्राउंड में इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ।

वर्धमान ग्रुप की रोलिंग मिल्स का उद्घाटन, गलाडा ग्राउंड में एक्सपो का शुभारंभ आज

महाबीरजायसवाल|लुधियाना mahabir.prasad@dbcorp.in

सरकार की नजरअंदाजी से नाराज चल रहे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को उद्घाटन, शुभारंभ और लंच डिप्लोमेसी के जरिए मनाएंगे। डिप्टी सीएम चंडीगढ़ रोड पर जहां वर्धमान ग्रुप की नई रोलिंग मिल का उद्घाटन कर कॉरपोरेट घराने के साथ गुफ्तगू करेंगे, वहीं गलाडा ग्राउंड पर लगने वाली इंजीनियरिंग एक्सपो के शुभारंभ के बाद मैन्युफैक्चरर्स से मुखातिब होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मॉडल टाउन में इंडस्ट्रियलिस्ट्स न्यू स्वैन ग्रुप के मालिक उपकार सिंह के घर लंच के दौरान इंडस्ट्रियलिस्ट्स से सीधे रूबरू होंगे। सीआईसीयू द्वारा 24 नवंबर को कराए पंजाब-अफ्रीका ट्रेड कॉन्फ्रेंस में डिप्ट