पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैब कंपनियां डीटीओ ऑफिस में अपना रिकॉर्ड जमा करवाएं

कैब कंपनियां डीटीओ ऑफिस में अपना रिकॉर्ड जमा करवाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकैब रेप कांड के बाद लुधियाना में कैब सर्विस दे रही कंपनियों को अपना सारा रिकॉर्ड डिस्ट्रिक ट्रांसपोर्ट ऑफिस में जमा कराने के डीटीओ ने आदेश जारी किए हैं। इस समय लुधियाना में तीन कंपनी अपनी सर्विस दे रही हैं। इनके अलावा सैकड़ों अनरजिस्टर्ड कैब यहां पर दौड़ रही हैं। जिनका किसी भी सरकारी विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।

वीरवार को डीटीओ अनिल गर्ग ने सभी कैब मालिकों को अपना रिकॉर्ड डीटीओ दफ्तर में जमा करवाने के लिए कहा है। ऐसा करने पर कैब को जब्त कर लिया जाएगा। लुधियाना में इस समय 3 कंपनी कैब सर्विस दे रही है। इसमें ओला, मेगा, मेरू कैब शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार इन तीन कंपनियों के पास लगभग तीन सौ कैब हैं। वहीं इनके अलावा शहर में कई व्यक्ति निजी तौर पर कैब सर्विस दे रहे हैं।

इनकी पहचान रिकॉर्ड किसी सरकारी विभाग के पास दर्ज नहीं है। ऐसे में अगर कोई कैब ड्राइवर किसी घटना को अंजाम देता है, तो पुलिस के पास उसे काबू करने का कोई जरिया नहीं है। आखिरकार दिल्ली कैब रेप कांड के बाद डीटीओ दफ्तर की नींद खुल गई है। आनन-फानन में तुरंत सभी कैब कंपनियों को अपना रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए कहा गया है।