- Hindi News
- 31 जनवरी तक \"स्मोक फ्री\' बन जाएगा लुधियाना
31 जनवरी तक \"स्मोक फ्री\' बन जाएगा लुधियाना
मनीष शर्मा|लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in
अगले साल 31 जनवरी तक लुधियाना \\\"स्मोक फ्री\\\' बन जाएगा। इसके लिए पब्लिक प्लेसेज पर स्मोकिंग रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की तैयारी हो चुकी है। पहले सिर्फ हेल्थ डिपार्टमेंट को पब्लिक प्लेसेज पर स्मोकिंग करने वालों के चालान काटने की पावर थी। लेकिन अब सभी सरकारी डिपार्टमेंट्स के हेड को चालान काटने की पॉवर दे दी गई है। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ पुलिस और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर बीड़ी-सिगरेट पीने पर कहीं भी चालान काट सकेंगे। इसके लिए 150 चालान बुकें बांटी जा चुकी हैं। जिसका चालान कटेगा, उससे 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वीरवार को डीसी रजत अग्रवाल ने गवर्नमेंट ऑफिशियल्स से मीटिंग कर नेक्स्ट ईयर जनवरी एंड तक लुधियाना को स्मोक फ्री बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की डेडलाइन दे दी है। इसमें जिले में \\\"सिगरेट एंड अदर तंबाकू प्रोडक्ट्स एक्ट 2003\\\' को सख्ती से लागू करने को कहा है। पंजाब में 19 जिले स्मोक फ्री घोषित हो चुके हैं, जबकि लुधियाना के साथ मोगा और पठानकोट बाकी हैं।
\\\"नोस्मोकिंग एरिया\\\' के लगेंगे साइनेज: सभीगवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स में \\\"नो स्मोकिंग एरिया-स्मोकिंग हेयर इज एन ऑफेंस\\\' के 30 गुणा 60 सेंटीमीटर के साइनेज (बोर्ड) लगेंगे। वीरवार को अफसरों को 9 हजार साइनेज दिए जा चुके हैं। जिन्हें गवर्नमेंट ऑफिसेज के साथ पब्लिक प्लेसेज पर भी लगाना जरूरी होगा। बोर्ड लगाने की रिस्पांसिबिलिटी पब्लिक प्लेसेज के मालिक, प्रोपराइटर, मैनेजर, सुपरवाइजर या दफ्तर इंचार्ज की होगी। 30 से ज्यादा कमरों वाले होटल और 30 से ज्यादा सीट वाले रेस्टोरेंट में स्मोकिंग के लिए स्पेशल कमरा जोन बनाना होगा।
इनपब्लिक प्लेसेज में स्मोकिंग पर बैन : हॉस्पिटल,रेलवे स्टेशन, रेलवे वेटिंग रूम, एम्यूजमेंट सेंटर, ऑडिटोरियम, होटल, रेस्ट हाउस, लॉज, बोर्डिंग हाउस, रेस्टोरेंट, टी-स्टॉल, ढाबा, शराब पीने का अहाता, रिफ्रेशमेंट रूम, मैरिज पैलेस, केंटीन, कॉफी हाउस, पब, डिस्कोथेक, बार, पब्लिक ऑफिस, कोर्ट बिल्डिंग्स, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, लाइब्रेरी, सार्वजनिक वाहन (बस, ट्रेन आदि), स्टेडियम, बस स्टैंड, ऑफिस, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, बैंक, पंचायत घर, धर्मशाला, मेला, मंडियां, बाजार या मार्केट्स, पार्क या वो तमाम दूसरी जगहें जहां लोग आसानी से पहुंच सकते हैं, बीड़ी-सिगरेट या दूसरे तंबा