पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के जज की कार का चालान काटने वाले एसीपी दहिया का ट्रांसफर

हाईकोर्ट के जज की कार का चालान काटने वाले एसीपी दहिया का ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कौशल सिंह/ मुकेश गौतम|लुधियाना

हाईकोर्टके जज की कार का चालान काटने के चार दिन के बाद ही एसीपी नॉर्थ (आईपीएस) ध्रुव दहिया का तबादला कर दिया गया। 2011 बैच के आईपीएस दहिया की लुधियाना में 6 सितंबर से पहली ज्वाइनिंग थी और अब वे जिला होशियार के दसूहा में एसीपी का पदभार संभालेंगे।

दैनिक भास्कर ने जब उनसे इस तबादले को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो दहिया बोले, \\\'तबादला मेरी नौकरी का हिस्सा है...लेकिन मुझे जहां भी भेज दिया जाएगा मैं इसी तरीके से काम करता रहूंगा...। जाते-जाते एसीपी यह कहकर सिस्टम से सवाल कर गए... कि अभी तो मैं शहर की पब्लिक और पब्लिक ने पुलिस को जानना ही शुरू किया था और मेरे कई काम बीच में अधूरे ही छूट गए।\\\'

विरोध में कई संगठन

एसीपीनार्थ ध्रुव दहिया के तबादले के बाद कई संगठनों ने सरकार के इस फैसले के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करने वालो में एक्शन अगेंस्ट करप्शन के मेंबरों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र कांत चड्‌ढा और जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह छतवाल के नेतृत्व में रेखी सिनेमा में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ बुक्स मार्केट के प्रधान जसपाल सिंह बंटी, बिजली मार्केट के जसमीत सिंह मक्कड़, अरोड़ा मार्केट चौड़ा बाजार के प्रधान संजीव चौधरी ने तबादले का विरोध िकया।

^एसीपी ध्रुव दहिया का तबादला रूटीन में हुआ है, जो कि हैड क्वार्टर डीजीपी पंजाब की तरफ से ही किया गया है। उनके साथ डीएसपी रैंक के अन्य अफसरों के तबादले भी हुए हैं। तबादले को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ऐसा कुछ भी नहीं है कि किसी का चालान काटने को लेकर ही तबादला हुआ है। प्रमोदबान, पुलिसकमिश्नर लुधियाना

एसीपी ध्रुव दहिया

7 दिसंबर को जज की कार का चालान काटने के बहाने 4 दिनों बाद ही डीसीपी रैंक के 12 लोगों के तबादले का फरमान जारी कर दिया गया। तबादले की इस फेहरिस्त में दहिया का नाम भी शामिल था। संडे की दोपहर फाेन पर किसी ने पुलिस से सुभानी बिल्डिंग इलाके में नो पार्किंग पर लाल बत्ती लगी कार के खड़े होने की शिकायत की थी। नाके पर तैनात एसीपी नॉर्थ दहिया मौके पर पहुंचे और नो पार्किंग का चालान काटने के निर्देश दिए। लेकिन, कार में बैठे लोगों ने गलती मानने की बजाय उन्हें हाईकोर्ट के जज के नाम पर धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि वे अपने रिश्तेदारों के साथ यहां आए हैं और यह कार हाईकोर्ट