- Hindi News
- प्रिंसिपल टीचर्स में टकराव, 5 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रिंसिपल-टीचर्स में टकराव, 5 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा
शहरके जवाहर नगर इलाके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्वायज में प्रिंसिपल जसबीर कौर और टीचिंग स्टाफ के बीच जारी टकराव के चलते वीरवार को करीब 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। करीब 11 बजे स्कूल के सीनियर लैब असिस्टेंट (एसएलए) सुखपाल सिंह ने कैमिस्ट्री लेक्चरर वरिंदर पाठक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल के जरिए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस आने पर करीब दो घंटे पढ़ाई प्रभावित रही। फिर किसी तरह बाकी क्लास लगीं और छुट्टी के बाद प्रिंसिपल सहित सारा स्टाफ कोचर मार्केट पुलिस चौकी जा पहुंचा। वहां लगभग दो घंटे तक बहस के बावजूद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत कर दी। शुक्रवार को स्कूल आकर मामले की जांच करने का भरोसा देकर चौकी इंचार्ज नवदीप सिंह ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करके वापस भेजा।
ऐसेबिगड़ी स्थिति: स्कूलस्टाफ और स्टूडेंट्स ने बताया कि स्थिति तब बिगड़ी, जब मौके पर पहुंचे पीसीआर दस्ते के मुलाजिमों ने आरोपी लेक्चरर को पकड़ने का प्रयास किया। सारे टीचिंग स्टाफ के साथी स्टूडेंट्स भी क्लासों से बाहर आकर विरोध करने लगे। तब पीसीआर दस्ते की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मौके की नजाकत समझते हुए दोनों पक्षों को छुट्टी के बाद चौकी आकर अपना पक्ष रखने की बात कहकर लौट गए। इस बीच टीचिंग स्टाफ क्लासों से बाहर जाने पर मौका पाते ही स्टूडेंट्स भी ग्राउंड में जाकर खेलने लगे। जबकि पीसीआर दस्ता मौके पर ही तैनात रहा। फिर प्रिंसिपल ने आकर स्टूडेंट्स टीचर्स को किसी तरह क्लासों में वापस भेजा। इसी बीच तो पीरियड निकल गए। इसी दौरान पेरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन (पीटीए) के प्रेसिडेंट रामलाल चंगोतरा मेंबर डॉ.परमजीत सिंह स्कूल पहुंचे। हालांकि दोनों पक्षों में समझौते कराने की उनकी कोशिश नाकाम रही।
स्कूल की छुट्टी होते ही सारा टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ पुलिस चौकी जा पहुंचा। प्रिंसिपल जसबीर कौर भी मारपीट की शिकायत करने वाले एसएलए सुखपाल के साथ चौकी इंचार्ज से मिलीं। पीटीए के प्रेसिडेंट और मेंबर के समझाने पर भी जब समझौता नहीं हुआ तो टीचिंग स्टाफ ने लेक्चरर वरिंदर की तरफ से एसएलए सुखपाल के खिलाफ लिखित शिकायत कर दी। यहां काबिलेजिक्र है कि इस मामले में प्रिंसिपल ने दोपहर को ही डीईआे (सेकेंडरी) को फोन परमजीत कौर चाहल को जानकारी दे दी थी, लेकिन देर