पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"प्रोजेक्ट दी नॉलेज नहीं तां मीटिंग विच चाह पीण लई आंदे हों\'

\"प्रोजेक्ट दी नॉलेज नहीं तां मीटिंग विच चाह पीण लई आंदे हों\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"जेकरतुहानूं प्रोजेक्ट बारे कोई नॉलेज ही नहीं हैं तां तुसी मंथली मीटिंग विच चाह पीण लई ऑन्ने हों\\\', वीरवार को बचत भवन में डीसी रजत अग्रवाल ने सिविल सर्जन ऑफिस में बन रही सुविधा सेंटर की नई बिल्डिंग की प्रोग्रेस का पता होने पर सेहत अफसरों की इसी तरह क्लास लगाई। डीसी ने साफ कहा कि अगर वो सिविल सर्जन के रिप्रेजेंटेटिव बनकर आए हैं तो मीटिंग के एजेंडा के बारे में पता होना चाहिए। डीसी ने उन्हें निर्देश दिए कि पब्लिक फेसिलिटी को देखते हुए तुरंत काम पूरा करवाएं। इस बिल्डिंग के लिए सुविधा सेंटर ने 4.89 लाख का फंड दिया है।

फंडनहीं सर, कम्म किवें करवाइए: मंथलीमीटिंग में डीसी रजत अग्रवाल ने अधूरे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर अफसरों की खिंचाई शुरू की तो अफसरों ने भी मजबूरी बताई कि फंड ही नहीं रहे तो काम कहां से पूरा करें?। बिना अदायगी के ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हैं। डीसी ने कहा कि फंड के बारे में बातचीत की जाएगी लेकिन तब तक अफसर अपने लेवल पर काम करवाएं। उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट एवं पंचायत अफसरों को कहा कि वो डेवलपमेंट वर्क्स के पेंडिंग यूटीलिटी सर्टिफिकेट जल्दी से जल्दी भेजें ताकि सरकार से नए प्रोजेक्ट्स के लिए फंड मांगा जा सके।

ड्यूटीटाइम में दफ्तर में रहें हाजिर: डीसीरजत अग्रवाल ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि ड्यूटी टाइम में वो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफिस में हाजिर रहें ताकि उनसे मिलने या काम करवाने के लिए आने वाली पब्लिक को कोई प्रॉब्लम हो। इस मौके एडीसी सुप्रीत गुलाटी, एडीसी खन्ना अजय सूद, डीआरओ मुकेश कुमार, एसडीएम केपीएस माही, अपनीत रियात, शेना अग्रवाल, संयम अग्रवाल, अनुप्रिता जौहल, हरजोत कौर और असिस्टेंट कमिश्नर (जी) कनु थिंद मौजूद थी।

डीसी ने निर्देश दिए कि पब्लिक फेसिलिटी को देखते हुए तुरंत काम पूरा करवाएं।