यूथ कांग्रेस के लिए तैयार रहें वर्कर्स
लुधियाना|पंजाब यूथकांग्रेस के इंचार्ज अनंत दहिया ने हलका साउथ के यूथ कांग्रेसियों के साथ बैठक आयोजित की। दहिया ने कहा कि कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया से पार्टी का आम कार्यकर्ता ऊपर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में नाकाम रही है। ढंडारी में रेप और लड़की को जलाने जैसी घटना होती, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
वहीं, सर्किट हाउस के पास यूथ कांग्रेस की हलका वेस्ट की मीटिंग राहुल डुलगच और मिठू चड्ढा की अगवाई में हुई। इसमें अलग-अलग वॉर्ड से बड़ी गिनती में नौजवान शामिल हुए। अनंत दहिया पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज मुख्य रूप से पहुंचे। दहिया ने कहा कि राहुल गांधी की अगवाई में यूथ कांग्रेस की भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। इस मौके पर राहुल डुलगच ने कहा कि यूथ कांग्रेस की भर्ती प्रक्रिया के तहत ज्यादा नौजवान यूथ कांग्रेस मे शामिल करेंगे। इस मौके पर परविंदर लापरा, रवि पुरी, राहुल पनजी मौजूद थे।