पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज ने दिया धरना

क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लासफोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन और ठेका मुलाजिमों की ओर से डीसी अॉफिस के सामने रैली निकाली गई। यूनियन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रेसिडेंट जोरा सिंह ने कहा कि फोर क्लास इंप्लाइज के खाली पड़े पदों पर भर्तियां की जाएं। साथ ही अलग-अलग महकमों में काम कर रहे पार्ट टाइम मुलाजिमों को भी रेगुलर किया जाए।

उन्होंने कहा कि दर्जा चार को दर्जा तीन में प्रमोट किया जाए। इसी के साथ ही प्रमोशन में टाइप टेस्ट की शर्त को भी खत्म किया जाए। दस सालों से रुकी सर्दी और गर्मी के मौसम की यूनिफॉर्म को भी जारी किया जाए। 108 एंबुलेंस और पंचायत की नौकरी से निकाले गए मुलाजिमों को बहाल किया जाए। इस मौके पर गुरमेल सिंह, राज सिंह, आशा वर्कर प्रधान जीत कौर, बलबीर कौर, केवल सिंह और अन्य क्लास फोर इंप्लाइज शामिल थे।

इंप्लाइज यूनियन और ठेका मुलाजिमों ने डीसी अॉफिस के सामने रैली निकाली।