पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले हफ्ते से 100 बेड का होगा मदर चाइल्ड हॉस्पिटल

अगले हफ्ते से 100 बेड का होगा मदर चाइल्ड हॉस्पिटल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|सिविल हॉस्पिटलमें 23 नवंबर को 5 बच्चों की मौत का मामला सुर्खियों पर आने से खराब हुई छवि को सुधारने के लिए डिपार्टमेंट डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में जुट गया है। इसी वजह से अस्पताल में जरूरी सामान पहुंचने लगा है। वीरवार को 100 बेड का सामान भी पहुंच गया। जिसके चलते फिलहाल तक 35 बेड से चल रहा मदर चाइल्ड हॉस्पिटल अगले हफ्ते 100 बेड का हो जाएगा। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.रेनू के मुताबिक सौ बैड पेशेंट स्क्रीन वीरवार को पहुंच गए है। शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियर आकर बेडों और स्क्रीनों को फिट करने का काम शुरु कर देंगे। डॉ. रेनू ने कहा कि हॉस्पिटल की सारी कमियों को दूर किया जा रहा है। स्टाफ नर्सों की कमी भी जल्दी पूरी कर दी जाएगी।