- Hindi News
- कुक फ्रंट यूनियन का संघर्ष करने का फैसला
कुक फ्रंट यूनियन का संघर्ष करने का फैसला
लुधियाना|डेमोक्रेटिक मिडडे मील कुक फ्रंट पंजाब, मिड डे मील दफ्तरी मुलाजिम यूनियन और कुक वर्कर यूनियन पंजाब की संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रधान सुरिंदर कौर, कमेटी मेंबर राजपाल कौर, जिला प्रधान प्रवीन कुमारी, राजपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर की अध्यक्षता में तीनों यूनियनों के मेंबर्स ने हिस्सा लिया। मीटिंग में कुक फ्रंट यूनियन ने 13 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
प्रवीण शर्मा और हरजिंदर कौर ने कहा कि पंजाब सरकार में पचास हजार के करीब कुक को महंगाई के दौर में 1200 रुपए माह के हिसाब से केवल 10 महीने का भत्ता दिया जाता है। इनके लिए कोई महंगाई भत्ता नहीं, कोई बीमा नहीं तथा कम से कम भत्ते का कानून लागू है। इसी तरह ब्लॉक स्तर के सैकंडों स्कूलों के मिड-डे मील के काम की निगरानी करने वाले तथा रिकार्ड को संभालने का काम करने वाले, उच्च योग्यता रखते तथा मैरिट के आधार पर चुने ब्लॉक मैनेजर को कई सालों से सालाना कांट्रेक्ट पर परेशान किया जा रहा है।