- Hindi News
- निर्दोष स्कूल पहुंच सीजेएम सिंगला ने लिया जायजा
निर्दोष स्कूल पहुंच सीजेएम सिंगला ने लिया जायजा
वीरवारको चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम जिला कानूनी सेवाएं सेक्रेटरी केके सिंगला ने निर्दोष स्कूल सराभा का दौरा किया। यहां पर उन्होंने स्कूल में रहने वाले छात्रों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। स्कूल अध्यापक ने मंदबुद्धि स्टूडेंट को पेंशन संबंधी रही समस्याओं को रखा। इस मामले को लेकर उन्होंने तुरंत जिला प्रोग्राम अफसर रूपिंदर कौर के साथ फोन पर संपर्क तुरंत हल निकालने के लिए कहा। सीजेएम केके सिंगला ने मंदबुद्धि अपाहिज बच्चों के हक में बनाए गए कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को जिला कानूनी सेवा अथार्टी से किसी तरह की सहायता के लिए सीधे संपर्क करने के लिए कहा।