निगम ने 18 प्वाइंट करवाए क्लियर
लुधियाना|निगम जोनतहबाजारी की तरफ से सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई। इसमें टीम ने शहर के 18 प्वाइंट पर सड़क पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त कर लिया। वही, यहां पर निगम टीम ने लोगों की चेतावनी दी कि अगर भविष्य में अतिक्रमण को नहीं हटाया गया, तो वह कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। सुपरिंटेंडेंट रोहित सहोता के अनुसार वीरवार सुबह उनकी टीम ने माता रानी चौक से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल को साथ लिया गया था। माता रानी चौक से जालंधर बाइपास तक अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने जालंधर बाइपास से मेट्रो बस्ती जोधेवाल तक मुहिम चलाई। उनकी टीम ने रेहड़ी सड़क पर खड़े किए मोटरसाइकिलों को जब्त किया है।