- Hindi News
- एसडीपी के टीचर जसमिंदर लांबा ने भाषण प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
एसडीपी के टीचर जसमिंदर लांबा ने भाषण प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
लुधियाना|हजुरी रोडस्थित एसडीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर जसमिंद्र सिंह लांबा ने स्टेट लेवल भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। रोपड़ के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में राज्य स्तरीय साइंस एग्जीबिशन में डिबेट कंपीटिशन में विभिन्न जिलों से आए 17 टीचर्स ने हिस्सा लिया। इसमें जसमिंद्र सिंह लांबा ने ‘जंगलों की कटाई एवं शहरीकरण’ विषय पर विचार रखे। इसीलिए ही उन्हें पहला इनाम पाने में सफलता हासिल हुई। जसमिंद्र सिंह लांबा ने ये इनाम शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा से हासिल किया।