- Hindi News
- ‘आशाएं एक कोशिश’ में स्टूडेंट्स ने कल्चरल प्रोग्राम पेश कर मोहा मन
‘आशाएं-एक कोशिश’ में स्टूडेंट्स ने कल्चरल प्रोग्राम पेश कर मोहा मन
सेक्टर32, चंडीगढ़ रोड स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में 7वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और कल्चरल फंक्शन ‘आशाएं- एक कोशिश’ का आयोजन किया गया। छठी से लेकर बारहवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें नगर निगम कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
उनका स्वागत चेयरमैन राजेश रुद्रा, वाइस चेयरमैन छोटे लाल रुद्रा, उषा रुद्रा, शब्द रुद्रा और विजेता रुद्रा ने किया। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्कूल प्रिंसिपल विनीता सानन ने स्कूल की एनुअल रिपोर्ट पढ़ी। गणेश वंदना के साथ रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम का आरंभ किया गया। नारी शक्ति पर कोरियोग्राफी ‘उड़ान’ पेश की गई। जिसके बाद नाटक ‘मुक्ति धाम’ में बच्चों के लिए मां का प्रेम और त्याग दिखाया गया। अपाहिज बच्चे की सफलता पर आधारित नाटक ‘कठपुतली’ पेश किया गया।
कार्यक्रम के थीम पर आधारित कार्यक्रम ‘आशाएं- एक कोशिश’ में बच्चों ने जीवन की आशाओं को बखूबी पेश किया। इसी के साथ ही ग्रुप डांस ‘जज्बा’, ‘सम्मी’ और ‘भंगड़ा’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि प्रदीप अग्रवाल ने सभी स्टूडेंट्स को जीवन में तरक्की हासिल करते रहने के लिए प्रेरित किया।
ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में 7वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और कल्चरल फंक्शन में कल्चरल प्रोग्राम पेश करते स्टूडेंट्स। फोटो : भास्कर