- Hindi News
- रायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने बीएसएनएल ऑफिस का किया दौरा
रायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने बीएसएनएल ऑफिस का किया दौरा
लुधियाना|जमालपुर स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने बीएसएनएल ऑफिस का दौरा किया। इस विजिट का आयोजन टेलीकॉम सिस्टम के बारे में जानकारी के लिए करवाया गया। विजिट के दौरान सीनियर एसडीओ एके राठौड़ ने स्टूडेंट्स को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को रिंग टॉपोलॉजी और सुपर कंप्यूटर्स के बारे में विस्तार से बताया। इसी के साथ ही बच्चों को नेशनल और इंटरनेशनल कॉल कैसे कंट्रोल होती है और डाटा को बैक्टिरिया से बचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, के बारे में भी बताया गया।