हयात होटल में क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू
लुधियाना|फिरोजपुर रोडस्थित होटल हायत रिजेंसी में क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत प्री लाइटिंग से की गई। प्री लाइटिंग के तहत होटल की लॉबी में ही क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज के स्टैच्यू को लाइट्स के साथ सजाया गया। क्रिसमस ट्री को खूबसूरत ढंग से डेकोरेट किया गया था। कार्यक्रम में होटल स्टाफ के साथ ही मेहमानों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।