जीवन को तीर्थ समान बनाओ : सौरभ मुनि
नूरवाला रोड स्थित जैन स्थानक में प्रवचन करते सौरभ मुनि विज्ञान मुनि महाराज।
लुधियाना|नूरवाला रोडस्थित जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए सौरभ मुनि महाराज ने कहा कि दुनिया में रहते-रहते जब आदमी हताश हो जाता है, तो वह तीर्थ करने की सोचने लगता है। महाराज ने कहा कि विकल्पों से रहित होकर तीर्थ वंदना करते हैं तो शांति स्वभाविक ही अपने अंदर से प्रकट होती है। सौरभ मुनि महाराज ने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक हो सकता है, जब हम तीर्थंकर का समागम करके उनकी ह्रदय से अराधना करके उनका गुणगान करें। महाराज ने कहा कि हमारे अंदर दया, अहिंसा, अपरिग्रह, संयम, अराधना के भाव होंगे तो हमारा जीवन ही तीर्थ बन जाएगा। धर्मसभा के दौरान ओम मुनि महाराज विज्ञान मुनि महाराज ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।