- Hindi News
- श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की प्रचार सामग्री जारी
श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की प्रचार सामग्री जारी
राष्ट्रीयहिंदू मंच की ओर से गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में 15 दिसंबर से श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एक मीटिंग का आयोजन प्रधान पवन शर्मा की अगुवाई में किया गया।
प्रभु राम के जयघोषों के साथ शुरु हुई मीटिंग में सर्वप्रथम महिला मंडल की सुनीता शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति, उर्मिला शर्मा, रीटा थापर, अलका मल्होत्रा, आशा कपूर, वीना कांता, दर्शना रानी, श्रद्धा रानी ने हरिनाम संकीर्तन किया। इस दौरान ज्ञान यज्ञ की प्रचार सामग्री भी जारी की गई। सुरेश मनचंदा ने बताया कि राष्ट्र हिंदू मंच द्वारा 15 से 20 दिसंबर तक करवाए जाने वाले श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ में स्वामी चंद्रेश्वर गिरी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस की महिमा के बारे में बताएंगे। ज्ञान यज्ञ से पूर्व 15 दिसंबर को शाम 4 बजे कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। ज्ञान यज्ञ के समापन के पश्चात 21 दिसंबर को विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, वेद शर्मा, सुरेश कुमार, अमित गोयल, काला टक्कर, दीपक कुमार, अजीत दूबे, जसविन्द्र सिंह, सुनीता शर्मा मौजूद रहे।
महिला संकीर्तन मंडल श्रीरामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की प्रचार सामग्री जारी करते हुए।