पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कान्हा के गुणगान में मस्त हुए भक्त

कान्हा के गुणगान में मस्त हुए भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांके बिहारी कमल कुटी आश्रम गुरुनानक पुरा में सत्संग का आयोजन किया गया।

लुधियाना|बांके बिहारीकमल कुटी आश्रम गुरुनानक पुरा में स्वामी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर की महिला मंडल ने मीनू चावला के साथ सत्संग कर कान्हा का गुणगान किया। भजन ‘कान्हा संग रास रचायो, सत्गुरु मै तेरी पतंग’ से सभी झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर दयानंद सरस्वती ने कहा कि जब तक यह शरीर स्वस्थ और रोग रहित है, तभी तक इंद्रियों में शक्ति रहती है। इंसान इस शरीर से बड़े-ड़े काम करने की हिम्मत रखाता है। इसलिए समय रहते परमात्मा का सिमरन कर लें, ताकि इस मानव तन को सफल बना सकें। प्रभु आरती से सत्संग को विराम दिया गया। इस अवसर पर राधा वल्लभ गोस्वामी, पं. चंद्रशेखर, पं. नवल किशोर स्वामी, मीनू चावला, निर्मला, पूनम सखंडी, रेनू चोपड़ा, बबीता, किरण, पूजा और इलाका निवासी मौजूद रहे।