पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी समस्याओं का समाधान है योग

सभी समस्याओं का समाधान है योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड सेंटर में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

लुधियाना|स्वामी विवेकानंदस्वर्ग आश्रम ट्रस्ट द्वारा संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा का स्वागत किया गया है। ट्रस्ट के महामंत्री अनिल भारती ने मॉडल टाउन स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड सेंटर में आयोजित विशेष ध्यान सत्र में कहा कि आज के दौर में मानव चिंतित और विभिन्न प्रकार की मानसिक समस्याओं से ग्रसित है। इन समस्याओं का समुचित समाधान भारतवर्ष की प्राचीनतम विद्या योग के दिव्य सूत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि योग युक्त जीवन शैली ही मन के मरुस्थल में शांति की बहार लाने का सामथ्र्य रखती है। वास्तव में मन की शांति ही परमात्मा तक पहुंचने का रास्ता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा से भारत पुन: विश्व गुरु बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है। वहीं पिरामिड मास्टर रचना गुप्ता ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और बौद्धिक स्वास्थ्य से लेकर आत्म ज्ञान की प्राप्ति तक योग की यात्रा बहुत ही आनंदपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आनंदमयी जीवन का मूल आधार ही योग है।