‘दूसरों का भला करने में है लाभ’
धनीहोने के बाद भी यदि लालच और पैसों का मोह है, तो उससे बड़ा गरीब और कोई नहीं हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति लाभ की कामना करता है,लेकिन उसका विपरीत शब्द अर्थात भला करने से दूर भागता है। वास्तव में दूसरों का भला करने में ही लाभ होता है।
यह शब्द काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में श्री प्रेम धाम प्रमुख एवं सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा ने उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए। इस दौरान भारी संख्या में संगत बाबा के दरबार में नतमस्तक हुई। सर्वप्रथम बंटी बाबा की ओर से लखदाता सरकार एवं बाबा हैदर शेख सद्रूद्दीन को चादर पेश की गई। तत्पश्चात चिराग रोशन करके उन्होंने लखदाता सरकार से सबके भले का अरदास की। उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए बंटी बाबा ने कहा कि जब प्रभु आपसे कुछ वापस लेता है तो यह मत सोचो कि उसने आपको कोई दंड दिया है। बल्कि यह सोचना चाहिए कि प्रभु ने हमारा हाथ पहले से बेहतर देने के लिए खाली किया है। इस दौरान शेखों ने लखदाता सरकार का गुणगान भी किया गया। इस अवसर पर काका बाबा, गोपाला बाबा, विनोद गोयल, रवि गोयल, सुदेश गोयल, ललित गोयल, नरिंदर गुप्ता, अमित वर्मा, योगेश बांसल शैली, अशोक गोयल, प्रवीण गोयल, प्रेम सिंगला, प्रेम बत्रा, रमन शर्मा, राजीव कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।
सबके भले की कामना करते बंटी बाबा, काका बाबा, रवि गोयल और नरिंदर गुप्ता।
लुधियाना|पंज पीरदरबार में साप्ताहिक चौकी का आयोजन दरबार गद्दीनशीन नौकर पीरा दा साईं रोशन शाह की रहनुमाई में संपन्न हुआ। दरबार में साप्ताहिक चौकी के दौरान साईं जी ने सच्चे सरकार के आगे नतमस्तक होेेकर अपनी हाजिरी लगाई और भक्तों के कुशल-मंगल की दुआ की। इस मौके पर दरबार में सुरेश सिंह राजपूत, सरदार गुरप्रीत सिंह, करण कुमार, नरिंदर कुमार, दीपक चौहान, सोनू बाबा, पप्पू पांडे, संजीव कुमार, सोमनाथ, राम बाबा, गौतम बांसल, रमन कुमार, बबलू कुमार, संदीप ने दरबार में नतमस्तक होकर अपनी हाजिरी लगवाई।