- Hindi News
- श्री बावा लाल दयाल की रथयात्रा 2 जनवरी को
श्री बावा लाल दयाल की रथयात्रा 2 जनवरी को
लुधियाना|श्री बावालाल दयाल सभा की ओर से 2 जनवरी को श्रीराम लीला मैदान दरेसी से विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में ध्यानपुर धाम के महंत श्रीराम सुंदर दास महाराज विशेष रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी श्री बावा लाल दयाल सभा के प्रधान राजिंदर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि रथयात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निमंत्रण देने का क्रम शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत पीसीएस अफसर नवराज सिंह बराड़ को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस अवसर पर राहुल वाही, सिकंदर लाल कपूर, प्रदीप भाटिया, विजय कुमार, विनय महाजन मौजूद रहे।