लुधियाना. कूमकलां इलाके में पिता के साथ झुग्गी में रहे तीन महीने के बच्चें को कोई व्यक्ति अगवा कर ले गया। सुबह घरवालों द्वारा बच्चे को तलाशने पर कोई जानकारी ना मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना कूमकलां की पुलिस ने राम की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता राम का तीन महीने का बच्चा देव है। देव रात को अपने पिता राम के साथ झुग्गी में सो रहा था। सुबह उठाकर राम ने देखा कि बच्चा बिस्तर पर नहीं था। आसपास तलाशने पर पता चला कि उसे कोई अगवा कर ले गया है।