- Hindi News
- दहशत से पीड़ित परिवार ने बदला घर, पुलिस ने एक अन्य आरोपी पकड़ा
दहशत से पीड़ित परिवार ने बदला घर, पुलिस ने एक अन्य आरोपी पकड़ा
ढंडारीइलाके की दुर्गा कॉलोनी में नाबालिगा को जिंदा जलाने के आरोप में वॉन्टेड 7वें आरोपी बल्ली को भी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वीरवार को लखनऊ से गिरफ्तार किए आरोपी बब्बू को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले गिरफ्तार किए आरोपी शहजाद, अनवर, नियाज छोटू, बिंदर और अमरजीत को पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले में थाना साहनेवाल पुलिस की तरफ से सबसे पहले किडनैपिंग के आरोप में दर्ज किए गए मामले में वॉन्टेड आरोपी विक्की की पुलिस तलाश कर रही है। विक्की के तीनों अन्य साथी शहजाद, अनवर नियाज छोटू का गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के ब्रेन मैपिंग नार्को टैस्ट कराने की तैयारी कर रही है। क्योंकि मौके से पुलिस को मामले में साइंटिफिक सबूत नहीं मिले थे। पुलिस ने मौके से जो मिट्टी के तेल की खाली बोतल और अन्य सामान बरामद किया था। वो भी पानी में गिरा हुआ था और उस पर आरोपियों के फिंगर प्रिंट भी मिलने की संभावना कम जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने नाबालिग की सहेलियों से भी पूछताछ की है, जिससे पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले हैं। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस सुल्तान नामक एक युवक की तलाश कर रही है। आरोपियों के साथ भी इस युवक के संबंध होने की संभावना है।
वारदात के बाद खौफजदा हुए परिवार ने वीरवार को अपना घर बदल लिया। नाबालिगा के माता-पिता ने बताया कि अभी उन्हें आरोपियों के साथियों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसी वजह से उन्होंने अपना घर बदल लिया। वीरवार को जब वह दूसरे घर में सो रहे थे तो उनके किराएदारों ने बताया कि देर रात को घर की छत पर कुछ लोगों के आने की आवाज थी। आशंका है कि आरोपियों के साथी ही छत पर आए होंगे। क्योंकि एक आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर के साथ है। पहले भी आरोपी इसी घर की छत से उनके घर पर आए थे।
^मामले की इन्वेस्टिगेशन के दौरान अौर चालान पेश करने से पहले पुलिस पूरे सबूत इकट्ठे कर रही है। ताकि आरोपियों के खिलाफ जांच में कोई कमी रहे हैं। इसके लिए इलाके के लोगों, नाबालिगा की सहेलियों किराएदारों से भी बयान लिए गए हैं। साईंटिफिक सबूतों के लिए आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और नार्को टैस्ट भी करवाए जा सकते हैं। ताकि मामले को मजबूत किया जा सके। पर