पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेशी भुगत कर आए हवालाती से चरस बरामद

पेशी भुगत कर आए हवालाती से चरस बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताजपुररोड स्थित सेंट्रल जेल में पेशी भुगत कर आए हवालाती से तलाशी के दौरान जेल मुलाजिमों ने 5 ग्राम चरस बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कमलप्रीत सिंह की शिकायत पर नवां शहर के रहने वाले कमल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। वह नवांशहर में अपने केस की पेशी पर गया था। पेशी भुगत कर जब वह वापस आया, तो सेंट्रल जेल के मुलाजिमों ने चैकिंग के दौरान 5 ग्राम चरस बरामद की है।