पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीपी ध्रुव दहिया के तबादले पर जताया रोष

एसीपी ध्रुव दहिया के तबादले पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| चंदरनगर इलाके में यूथ लीडर गगन सैनी की अध्यक्षता में एसीपी ध्रुव दहिया के तबादले पर कैंडल जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रोष जताते हुए गगन सैनी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सही ना होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे है। जहां एक तरफ तो प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए नए-नए कार्य किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक व्यवस्था को सही ढंग से चलाने के प्रयास करने वाले पुलिस ऑफिसरों के तबादले किए जा रहे है। इमानदार ऑफिसरों के तबादले करने के कारण लोगों में रोष है। संजीव भंडारी, चंदर मोहन, संदीप कुमार, झलक भंडारी, राघव बजाज, सोनू, पंकज कुमार, लव शर्मा, विनय, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।