- Hindi News
- प्लाॅट पर कब्जा करने से रोका तो दी जान से मारने की धमकियां
प्लाॅट पर कब्जा करने से रोका तो दी जान से मारने की धमकियां
लुधियाना | बाजीगरबस्ती इलाके में 5 कनाल 13 मरले के प्लाॅट पर कब्जा करने से रोकने पर कुछ लोगों ने प्लाॅट मालिक को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। प्लाॅट मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सिविल लाइंस के रहने वाले तरुण जैन की शिकायत पर मीका, बाबू राम, कैरू, नरिंदर, करतार, जीता राम, देसराज और 10 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की मां ने बाजीगर बस्ती इलाके में 5 कनाल 13 मरले का एक प्लाॅट खरीदा था। आरोपियों ने जबरन प्लाॅट पर कब्जा कर सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब आरोपियों को रोका तो वह उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए।