- Hindi News
- ओवर स्पीड होने से स्काॅर्पियो पलटी, 10 पेटी शराब बरामद
ओवर स्पीड होने से स्काॅर्पियो पलटी, 10 पेटी शराब बरामद
दुगरी इलाके में हुई घटना, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया
भास्करन्यूज|लुधियाना
दुगरीइलाके में ओवर स्पीड होने के कारण एक स्कार्पियो डिवाइडर के साथ टकरा कर पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार सीधी की और उसमें से 10 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़कर कार भी जब्त कर ली है।
थाना दुगरी पुलिस ने फिल्लौर के गांव चक्कर माजरां के रहने वाले गुरदीप राम के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी धांधरा रोड की तरफ से स्काॅर्पियो कार में शराब लेकर रहा था। दुगरी के पास आरोपी एकदम मोड़ मोड़ने लगा, तो कार ओवर स्पीड होने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को सीधा किया और आरोपी को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा शक होने पर कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर है और उक्त शराब को गांव खेड़ी के पास से लेकर रहा था। तभी यह हादसा हो गया।