- Hindi News
- घरवालों को इंसाफ दिलाने को संघर्ष करेंगी संस्थाएं
घरवालों को इंसाफ दिलाने को संघर्ष करेंगी संस्थाएं
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे हैं अत्याचार : मेहता
ढंडारीइलाके की दुर्गा काॅलोनी में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के मामले को लेकर पंजाब स्त्री सभा की प्रधान गुरचरण कौर कोचर पीड़ित परिवार के पास पहुंची। इस दौरान उनके साथ सभा की जनरल सेक्रेटरी कौशल भौरा, परमिता, रामेश र| और गुरचरण गांधी भी मौजूद थे। सभा की प्रधान ने पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए वह संघर्ष करेगी। उन्होंने नाबालिग को जलाने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों का साथ देने वालों के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुनवाई की तो सभा की तरफ से पंजाब भर में रोष-प्रदर्शन किया जाएगा।
नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के मामले को लेकर पंजाब स्त्री सभा की प्रधान गुरचरण कौर कोचर पीड़ित परिवार के पास पहुंची। फोटो : भास्कर
लुधियाना |ढंडारी इलाकेकी दुर्गा काॅलोनी में रहने वाली नाबालिगा को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस अगर ढीली कार्रवाई करती तो लड़की की जान बच सकती थी। पुलिस की लापरवाही से ही बदमाशों ने घर में घुस कर उसके साथ दो बार मारपीट की। पंजाब महिला कांग्रेस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए संघर्ष करेगा। पीड़ित परिवार के पास पहुंची पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता नमिशा मेहता ने पीड़ित परिवार को हौसला देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा उनके इंसाफ के लिए आवाज उठाई जाएगी। उनके साथ पंजाब कांग्रेस की वाइज प्रधान पिंकी भाटिया, पूर्व कौंसलर आशा गर्ग भी मौजूद थीं। पत्रकारों से नमिशा मेहता ने कहा कि पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस द्वारा दो सगे भाइयों का एनकाउंटर होना और नाबालिगा को जिंदा जलाना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।