ललतों कलां में पुलिस पब्लिक मीट
लुधियाना |पक्खोवाल रोडपर स्थित ललतों कलां इलाके में पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन हुआ। एसीपी सदर गुरप्रीत सिंह वालिया, थाना सदर के इंस्पेक्टर जतिंदर जीत सिंह, एएसआई गुरबख्शीश सिंह ने इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं। एसीपी गुरप्रीत सिंह वालिया ने छोटी समस्याओं का मौके पर ही हल कर दिया, जबकि बड़े मामलों को थाने में रेफर कर दिया। लोगों ने इलाके में इलाके में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामलों पर नकेल कसने की मांग की। एसीपी ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने के हुक्म जारी कर दिए हैं। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सोहन सिंह, दिलराज सिंह, दीप इंद्र सिंह, बलवीर सिंह अौर मंजीत सिंह मौजूद रहे।