पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे विजिलेंस टीम ने कॉमर्शियल दफ्तरों में की जांच

रेलवे विजिलेंस टीम ने कॉमर्शियल दफ्तरों में की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे आई रेलवे विजिलेंस टीम ने शुक्रवार का कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के दफ्तरों में जांच की। टीम के आने की सूचना मिलते ही कॉमर्शियल डिपार्टमेंट के अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने स्टेशन पर पहुंचते ही पहले चालू टिकट बिक्री केंद्र पर और उसके बाद आरक्षण केंद्र पर जांच की। इस दौरान टीम ने आरक्षण केंद्र से कुछ दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की।

टीम के सदस्यों ने चेकिंग स्टॉफ का रिकाॅर्ड भी चेक किया।

उसके बाद टीम ने पार्सल डिपार्टमेंट में चेकिंग की। टीम के सदस्यों के मुताबिक जांच रिपोर्ट बना कर डिपार्टमेंट के बड़े अफसरों को भेज दी गई है। यात्रियों से अधिक वसूली की मिल रही शिकायतों के चलते ही डिपार्टमेंट द्वारा टीमें भेजी जा रही है। चेकिंग टीम में 3 ऑफिसर शामिल थे।