6 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
लुधियाना |थाना मोतीनगर पुलिस ने छापेमारी करके एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया है। जांच अफसर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी जमालपुर का हरदीप सिंह है। कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक एलआईजी फ्लैट के पास शराब लेकर रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी काे पकड़ लिया।