पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नशे में गाड़ी चलाने वालों का क्या होता है हश्र’ पर पेश किया नाटक

\"नशे में गाड़ी चलाने वालों का क्या होता है हश्र’ पर पेश किया नाटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{स्कूल की कोऑर्डिनेटर मनदीप कौर ने बच्चों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी

भास्करन्यूज|लुधियाना

नशाकरके गाड़ी चलाना कितना हानिकारक है और ये इंसान की जान भी ले सकता है। इसी बात को समझाने के लिए टिब्बा रोड स्थित एसएसएन मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छठी क्लास की स्टूडेंट्स ने नाटक पेश किया। दैनिक भास्कर के हादसों के खिलाफ महाभियान से जुड़ते हुए स्कूल के 800 बच्चों ने मुहिम में साथ दिया, जिसमें ज्योति भटनागर, मंजू, तनू, ज्योति, लावण्या और कोइना ने नाटक के जरिए ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए संदेश दिया। स्कूल प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों को मानने के साथ ही नशा करके गाड़ी चलाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को भी ध्यान में रखना चाहिए, जिससे कि उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान हो। स्कूल की कोऑर्डिनेटर मनदीप कौर ने बच्चों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ लाइटें तोड़ना ही ट्रैफिक रूल के अधीन नहीं आता, बल्कि गाड़ी की स्पीड कहां कितनी होनी चाहिए। इसके लिए भी जानकारी होना बहुत जरूरी है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पूनम सेमवाल ने भी स्टूडेंट्स को अपने पेरेंट्स को भी ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा, जिससे की सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सके।

रक्षा ज्योति फांउडेशन की तरफ से ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए बनाई जा रही डाक्यूमेंट्री : लुधियाना चंडीगढ़ क्यों नहीं बन सकता की शूटिंग की गई। इस दौरान बच्चों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी देते पुलिस मुलाजिम।

टिब्बा रोड स्थित एसएसएन मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छठी क्लास की स्टूडेंट्स ने नाटक पेश किया।

िफरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रिजेंसी भी हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान से जुड़ गया है। लोगों को ड्रिंक कर ड्राइविंग करने के लिए जागरूक करने के मकसद से होटल के अंदर बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा होटल के मेन गेट पर भी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से ट्रैफिक अवेयरनेस बैनर लगाया गया है। हाेटल के मालिक ग्लेन पिट ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि वह होटल में आने सभी कस्टमर्स को ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर करेंगे।