पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से ठगी

बैंक में पैसे जमा कराने आए युवक से ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | सलेमटाबरी के इलाके में बैंक में पैसे जमा करवाने आए एक युवक को नौसरबाजों ने कमीशन का झांसा देकर 65 हजार रुपए की ठगी कर ली। पता चलते ही युवक ने शोर मचाया तो नौसरबाज गायब हो चुके थे। पीरू बंदा के रहने वाले अकबर ने बताया कि उसने किसी पार्टी को पेमेंट भेजने के लिए पैसे जमा करवाने थे। तभी बैंक में उसे दो युवक मिले और बताया कि उन्होंने भी अपनी पेमेंट भेजनी है और एक लाख रुपया जमा करवाना है। इसके बदले मे वह कमीशन भी दे देखें। बातों ही बातों में उन्होंने उससे नकदी लेकर दो गड्डियां पकड़ा दी और झांसा देकर फरार हो गए। काफी समय तक जब वह वापस नहीं आए तो देखा कि गड्डियों में सिर्फ उपर नीचे ही नोटे लगे थे और बाकी कागज ही भरे हुए थे। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी के अनुसार अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।