अश्लील हरकतें करने के आरोप में 3 पर केस
लुधियाना |न्यू किचलूनगर की रहने वाली एक लड़की ने कार सवार कुछ लड़कों पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है। उसने बताया कि 10 दिसंबर को जब वह मेडिकल स्टोर पर काम कर रही थी। तभी कार में सवार तीन युवक उसकी दुकान के पास आए और उसे अश्लील इशारे करने लगे। इसके बाद युवकों ने अश्लील शब्द भी बोले। लड़की ने बताया कि जब दुकान पर साथ काम करने वाले सेल्समैन ने उन्हें रोका तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में राजबीर और उसके साथियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।