बाइक पर चूरापोस्त लेकर जा रहे 2 पकड़े
लुधियाना |बाइक परसवार होकर चूरापोस्त की तस्करी करने के लिए जा रहे दो लोगों को थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 9 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सिधवां बेट के रहने वाले बूटा सिंह और कुलगहिना के काका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गांव फांगला में मौजूद थे। टी-प्वाइंट के पास आरोपियों को बाइक पर आते देख शक पर चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों से साढ़े 9 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह उक्त चूरापोस्त कहां से लाए थे और किसे देने जा रहे थे।