- Hindi News
- मामला ठंडा करने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स को दे दी 10 दिन की छुट्टी
मामला ठंडा करने के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स को दे दी 10 दिन की छुट्टी
मोहनदेईओसवाल कैंसर हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टूडेंट के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले को ठंडा करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग स्टूडेंट्स को 10 दिन की छुट्टी दे दी है। इससे पहले नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ने स्टूडेंट्स से माफी भी मांग ली।
उधर, पीड़ित लड़की के पिता ने फोकल प्वाइंट थाने में प्रिंसिपल और नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ कंप्लेंट दे दी है। क्लासमेट के साथ हुए शर्मनाक व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार की शाम 200 नर्सिंग स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गई थीं। उनकी मांग थी कि स्टूडेंट के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने वाली नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और प्रिंसिपल को हॉस्पिटल से बाहर निकाला जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। धरने पर बैठी स्टूडेंट्स को हर तरह से धमकाकर जब अस्पताल प्रशासन थक गया तो शनिवार की सुबह नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट वीणा ने छात्राओं से माफी मांग ली और सोची-समझी रणनीति के तहत स्टूडेंट्स को धरना देने से रोकने के लिए घर जाकर त्योहार मनाने की बात कहकर 10 दिन की छुट्टी दे दी।
उधर, पीड़ित लड़की के पिता ने थाना फोकल प्वाइंट में कंप्लेंट दे दी है। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना के एसएचओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि कंप्लेंट मिल गई है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
^जब तक मैनेजमेंट की ओर से कुछ नहीं कहा जाता मैं मीडिया को बयान नहीं दे सकता। डॉ.वीके कौशल, एमडी,मोहन देई ओसवाल हॉस्पिटल
^अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के साथ ही मैं बाकी लड़कियों की सुरक्षा के लिए यह लड़ाई लडूंगा। अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती मानने की बजाय स्टूडेंट्स को ही धमकाना शुरू कर दिया था जो गलत है। पीड़ितलड़की के पिता
^पिछले 2-3 दिन से बिजी थी, इसलिए अखबार भी नहीं देख पाई। आज ही मुझे लुधियाना के ओसवाल हॉस्पिटल में हुई शर्मनाक घटना की जानकारी दी गई है। इसके लिए शुक्रिया। मैं खुद मामले की जांच कराकर इसमें बनती कार्रवाई कराऊंगी। ताकि बाकी लड़कियां सेफ रह सकें। और किसी के साथ ऐसी बदसलूकी की जाए। परमजीतकौर लांडरां, चेयरपर्सन,पंजाब स्टेट वुमन कमीशन