- Hindi News
- एडमिशन के नाम पर डॉक्टर ने ठग को दे दिए 60 लाख
एडमिशन के नाम पर डॉक्टर ने ठग को दे दिए 60 लाख
लुधियाना| पोस्टग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स करने का इश्तिहार पढ़कर डॉक्टर ने 60 लाख रुपये देकर ठग का शिकार हो गया। जब उक्त व्यक्ति ने ठगी करने वाले व्यक्ति से अपने पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। बाद में उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने सराभा नगर के डॉ. इशान लांबा की शिकायत पर नई दिल्ली के पीयूष भारती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर चरन सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली के एक अस्पताल में मेडिकल कोर्स करवाने का इश्तेहार अखबार में दिया था। जिसे पढ़कर डॉ. इशान उसके संपर्क में आए। आरोपी ने उसे मई 2013 को दिल्ली बुलाया। दिल्ली के अस्पताल से मेडिकल कोर्स में दाखिला के 65 लाख रुपए मांगे। डॉ. इशान ने चार किस्तों में उसे 60 लाख रुपए दे दिए। जब बात दाखिले की आई तो वह टालमटोल करने लगा।