पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारों को ठगने वाले दो गिरफ्तार

बेरोजगारों को ठगने वाले दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगारयुवालोगों को प्राइवेट और सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में सीआईए-1 की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिमलापुरी में अपना दफ्तर खोल रखा था। आरोपी सर्वजीत सिंह शिमलापुरी और जतिंदर पाहवा जम्मू कॉलोनी के रहने वाले हैं।

आरोपी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से रजिस्ट्रेशन करवाए बिना ही मैक जान एनर्जी जोन डॉट काम वेब साइट चला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शिमलापुरी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से 2 लैपटॉप, एक कंप्यूटर, 2 मोबाइल, 21 रजिस्‍टर, 17 फर्जी एप्वाइंटमेंट लेटर, 30 लोगों के बायोडॉटा बरामद हुए हैं। आरोपी को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड उपलब्ध करवाने वाले दुकानदार राज कुमार उर्फ हजी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

इंस्पेक्टर राजन परमिंदर सिंह के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपियों ने मैक जान एनर्जी नाम से दफ्तर खोल खोला हुआ था जहां पर आने वाले लोगों को उक्त आरोपी फर्जी लेटर ही दिखा कर ठग लेते थे। जिसके बदले में आरोपी हजारों रुपए वसूल करते थे।

आरोपियों उन्हें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे। जांच के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही वेबसाइट को लेकर भी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अब तक कितने लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुके है।

बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके ले जाती सीआईए वन की पुलिस।