काम नहीं मिला तो बन गया तस्कर
कोईकामनहीं मिला तो एक व्यक्ति नशे की तस्करी करने लगा। सीआईए-1 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना दुगरी की पुलिस ने दुगरी के निर्मल नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ दुगरी इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उक्त आरोपी को से चेकिंग के दौरान 150 ग्राम नशीला पाउडर मिला। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि कोई काम नहीं मिला तो वह इधर-उधर घूमने लगा। इस दौरान वह नशा लेने लगा। जिसके बाद वह नशे की तस्करी करनी शुरू कर दी।
लुधियाना| थानाजमालपुर की पुलिस ने चूरापोस्त की तस्करी करने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 30 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के रहने वाले अमरपाल सिंह और निर्देश कुमार के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर दरबारा सिंह ने बताया कि आरोपियों को मुंडियां कलां इलाके में गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया।
फॉलोअप
भास्कर
लुधियाना| अपनानशा पूरा करने के लिए खुद तस्कर बन गया। सीआईए वन की टीम ने आरोपी को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गांव भोरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई हरभजन सिंह अपनी टीम के साथ जालंधर बाइपास के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उक्त आरोपी को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी खुद नशीले पाउडर का सेवन करता है और उसे पूरा करने के लिए तस्करी भी करता था।