घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा
लुधियाना| कुंदनपुरीसे 25 अगस्त को निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा। गुमशुदा शाहनवाज के भाई जकाउल्ला ने थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस को इस बारे में रिपोर्ट लिखवाई है। जकाउल्ला ने बताया कि एक फैक्ट्री में काम करता था। 25 अगस्त को वह किसी काम के सिलसिले में घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।